एक सीन का 65 हजार कमाती हैं पोर्न स्टार्स, जानिए कैसा है इनका शेड्यूल

एक सीन का 65 हजार कमाती हैं पोर्न स्टार्स, जानिए कैसा है इनका शेड्यूल

एंटरटेनमेंट डेस्क: पोर्न इंडस्ट्री जितनी विवादित होती है, उसे कहीं ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल अडल्ट स्टार्स को माना जाता है। वहां की लाइफ कैसी होती है? वे कितना कमाते है? कितने वक्त के बाद रिटायर होते हैं? क्या चैलेंजेस उन्हें इंडस्ट्री में झेलने पड़ते हैं? इन सभी सवालों का जवाब अडल्ट स्टार, साइट ओनर और प्रोड्यूसर सिरी ने Quora को दिए एक इंटरव्यू में दिया था। इसमें सिरी ने बताया था कि फिमेल अडल्ट स्टार्स एक सीन देकर 40 से 65 हजार कमाते हैं। ऐसा होता है पोर्न स्टार का शेड्यूल...
 >डेली शेड्यूल बताते हुए सिरी बोलीं- सुबह 9 बजे से पहले तैयार होकर, सूटकेस रेडी कर लेती हूं।
>>10 बजे कार में बैठकर सेट का रूख करती हूं, जिसमें आधे से एक घंटे का समय लगता है। 11 से पहले सेट पर पहुंच जाती हूं।
>> 11 बजे: पेपर वर्क खत्म कर, डेढ़ घंटे में हेयर/मेकअप होता है।
>> 12 बजे: सोलो फोटोशूट करवाती हूं, जिसमें लगभग 1 घंटे का वक्त लगता है।
>> दोपहर 1-2 बजे: मेल पोर्न स्टार 1-2 बजे के बीच आते हैं और पेपर वर्क कम्पलीट करते हैं। इस बीच क्रू लाइट्स का अरेंजमेंट करती है।
>> 2 बजे: दोनों का इंट्रोडक्शन वीडियो शूट किया जाता है। सिचुएशन और सेटअप के हिसाब से लगभग 2 घंटे का वक्त लगता है।
>> 4 बजे: मेल और फीमेल पोर्न स्टार्स की सेक्स करते हुए फोटो ली जाती है।
>> 5 बजे: मेल और फीमेल पोर्न स्टार का वीडियो शूट होता है।
>> 6 बजे: अगर वीडियो का सोफ्टकोर वर्जन की शूटिंग होनी होती है तो इसमें डेढ़ घंटे का वक्त और लगता है।
>> 6:15: अगर नहीं तो इतने बजे तक फ्री हो जाते हैं। यदि उसी दिन पेमेंट होनी होती है तो पोर्न स्टार्स चेक लेकर जाते हैं। या फिर 2 हफ्ते बाद उन्हें चेक भेज दिया जाता है।

सिरी के मुताबिक, मेल और फीमेल पोर्न स्टार्स की कमाई में काफी अंतर होता है। यहां फीमेल को मेल से ज्यादा पैसे मिलते हैं। फीमेल पोर्न स्टार्स को एक सीन के 40 से 65 हजार रुपए दिए जाते हैं। उनके वर्किंग आवर्स भी मेल से कहीं ज्यादा होते हैं। लगभग 3-6 महीनों के अंदर फीमेल परफॉर्मर्स को स्टूडियो से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया जाता है। महज 6 महीने में उनका भविष्य तय होता है। इससे ज्यादा समय के लिए वही पोर्न स्टार टिक पाती हैं, जिसके पास काफी बड़ी और लॉयल फैन फॉलोइंग हो। अगर आपके पास लॉयन फैन नहीं तो हॉट से हॉट लड़की को भी स्टूडियो से बाहर कर दिया जाता है।

0 Response to "एक सीन का 65 हजार कमाती हैं पोर्न स्टार्स, जानिए कैसा है इनका शेड्यूल"

Post a Comment